फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   How will it work if you don't talk to Pakistan: Mehbooba

पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा : महबूबा

विज्ञापन
How will it work if you don't talk to Pakistan: Mehbooba
राजोरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को फिर से पाकिस्तान का राग अलापा। राजोरी के मंजाकोट में जनसभा को संबोधित कर रहीं महबूबा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा। हम जब पाकिस्तान से बातचीत को कहते हैं तो भाजपा को गुस्सा क्यों आता है। केंद्र में सत्तासीन भाजपा ने गैर कानूनी और नाजायज तरीके से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटा दिया। हमारी रियासत के दो टुकड़े कर पहचान खत्म कर दी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो माहौल बनाया है, उसमें सांस लेना मुश्किल हो रहा है। पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी देने की बजाय सताया जा रहा है। उन्होंने कहा - मैं कहीं जाना चाहती हूं तो मेरे घर के बाहर ताले लगाकर पुलिस खड़ी कर दी जाती है। जम्मू से गुज्जर समुदाय को खदेड़ा जा रहा है। वन अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग कर गुज्जरों की जमीन छीनी जा रही है। महबूबा ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हिंदुस्तान के साथ रहने का निर्णय किया था, तो सोचा था कि उनकी पहचान बरकरार रहेगी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही उनसे उनकी पहचान छीन ली गई। केंद्र शासित प्रदेश बनाकर बहुत बड़ा धोखा किया गया।
विज्ञापन

यूटी बनने के बाद बेरोजगारी चरम पर
पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को तोड़ कर जब से केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, तब से यहां पर बेरोजगारी और रिश्वतखोरी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed