फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Henna night procession out penitential

मेहंदी रात का मातमी जुलूस निकला

Sat, 01 Nov 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Sat, 01 Nov 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Henna night procession out penitential
शुक्रवार को नगर में शिया समुदाय ने करबला के शहीदों की याद में मेहंदीरात का मातमी जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन के नाती शहजादा कासिम और उसके बलिदान को याद करते हुए मातम मनाया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोगों ने
विज्ञापन

भाग लिया।
सातवें मोहरम को पुंछ के शिया समुदाय के सैकड़ों बुजुर्ग, युवा और बच्चे नगर के तकिया पहलवान शाह में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने अपने धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया के तत्वावधान में मेहंदीरात का जुलूस  निकाला।
विज्ञापन


यह जूलूस नगर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ देर रात नगर के वार्ड नंबर 4 मोहल्ला शिया स्थित इमामबारगाह में पहुंचा जहां पर रात को मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंजुमन ए जाफरिया के प्रधान जक्की हैदर, किफायत हुसैन सोफी, शफीक हुसैन बाबा और अली मोहम्मद रज़ा ने बताया कि करबला के मैदान में इमाम हुसैन ने अपने जिन परिजनों और अनुयाइयों के साथ मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया था उसमें उनका नाती शहजादा कासिम (13) भी था। आज की रात उसी की याद में मनाई जाती है, जिसे मेहंदीरात कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed