{"_id":"62a4edf556578a621062fed7","slug":"health-rajouri-news-jmu2617270130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी हाई स्कूल गब्बर बुद्धल में स्कूल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी हाई स्कूल गब्बर बुद्धल में स्कूल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। समग्र स्वास्थ्य के लक्ष्य को पूरा करने और दूर-दराज के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोटरंका की तरफ से सरकारी हाई स्कूल गब्बर बुद्धल में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने लोगों के सेहत की जांच करके उन्हें निरोगी रहने के उपाय बताए।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान और सीएमओ डॉ. हामिद जरगर के निर्देश में हर सप्ताह आयोजित होने वाले शिविरों में यह तीसरा था। सभी विद्यालयों में इन साप्ताहिक शिविरों की निगरानी सीधे डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी द्वारा की जा रही है।
चिकित्सा टीम ने छात्रों से बातचीत कर संतुलित आहार से होने वाले फायदों की जानकारी दी। बीएमओ अयूब लोन और डॉ. फारूक तांत्रे ने हाथ धोने की उचित तकनीक और अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता के महत्व के लिए प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने शिविर में किशोर स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में भी बात की। शिविर में किशोरियों को में स्ट्रुअल नेपकिन भी बांटे। चिकित्सा अधिकारियों ने छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की भी जांच की और 44 छात्राओं को उनकी छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज मौके पर ही दिया गया। छात्राओं को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इसके साथ ही। आरबीएसके टीम द्वारा प्रयोगशाला परीक्षण, एचबी, ब्लड ग्रुपिंग, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी स्कूल में वितरित की गईं।
छात्रों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक ने इस महान पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।