{"_id":"625daa4e8fa93f0d0f4d8a20","slug":"health-rajouri-news-jmu258068356","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वाच्छता पखवाडे के दौरांन सफाई कर्मचारियों को किया सम्मांनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्वाच्छता पखवाडे के दौरांन सफाई कर्मचारियों को किया सम्मांनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। सुंदरबनी में भाजपा की ओर से विश्व स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। भाजपा के जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण शर्मा व अन्य नेताओं ने विश्व स्वच्छता पखवाडे़ के तहत नगर को स्वच्छ व साफ रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर एवं कुछ सामान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि सुंदरबनी में हर गली व मोहल्ले को साफ रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सफाई कर्मचारी इसी तरह से मेहनत व लगन के साथ काम करते रहेंगे। इससे सुंदरबनी नगर का जिस प्रकार का नाम है, उसी तरह से सुंदर भी दिखता रहेगा। संवाद
मारपीट मामले में कमेटी ने शुरू की जांच
सुंदरबनी। सुंदरबनी में बीते बुधवार 13 अप्रैल को तहसील परिसर में तहसीलदार व स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की जांच के लिए जिला विकास उपायुक्त राजोरी ने एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी ने पहले दिन तहसील कार्यालय में तैनात स्टाफ व सुंदरबनी नगर पालिका कमेटी के पदाधिकारियों से पूछताछ की। मामले में शामिल कुछ लोगों के मौके पर नहीं होने के कारण पहले दिन उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। जिनसे एक-दो दिन में पूछताछ की जाएगी और उसके बाद जांच कमेटी मामले की रिपोर्ट जिला आयुक्त राजोरी को सौंपेगी। संवाद