फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Government Teachers teach for free tuition

सरकारी शिक्षक मुफ्त में पढ़ाएंगे ट्यूशन

Wed, 28 Dec 2016 05:55 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Government Teachers teach for free tuition
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण - फोटो : Logo

विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया गया है। जिले की कोटरंका शिक्षा जोन के शिक्षकों ने 10वीं, 12वीं और 8वीं कक्षा के  बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को कोटरंका में आयोजित एक बैठक के दौरान शिक्षकों ने इस बात की घोषणा की।

सरपंच मनीर मिर्जा की अगुवाई में आयोजित एक बैठक के दौरान शिक्षकों ने बताया कि विंटर जोन के सभी स्कूल दो महीने के लिए छुट्टियों कर दी गई हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते अक्सर बच्चे पढ़ाई से महरूम रह जाते हैं।
विज्ञापन


खास की बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थी गणित, साइंस और अंग्रेजी के विषयों में अपने सिलेबस पूरा नहीं कर पाते हैं। इसके चलते बच्चे बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाते हैं। विंटर जोन के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने इस बात फैसले लेते हुए बताया कि बोर्ड की कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों को सर्दियों के दो महीनों में वह लोग मुफ्त में गणित, साइंस और अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटरंका के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं लगाई जाएंगे वह हर रोज बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इतना ही ंनहीं बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट कक्षाओं की पढ़ाई भी करवाई जाएगी। इसके साथ उनके टेस्ट लेकर उन्हें पूरी तैयारी भी करवाई जाएगी। मनीर मिर्जा ने बताया कि दूर दराज के क्षेत्रों के बच्चे गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं, अक्सर ऐसे बच्चे पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। सरकारी शिक्षकों के इस फैसले से अब गरीब बच्चे भी अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed