{"_id":"b6389fea178095e4df0f8e8e1d4bd73b","slug":"government-land-liberated-from-the-department-of-electrical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग से मुक्त कराई सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग से मुक्त कराई सरकारी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पुराने बस अड्डे के पास बिजली विभाग के एईई कार्यालय में सोमवार की सुबह उस समय खलबली मच गई, जब कस्टोडियन विभाग की टीम भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ वहां जा धमकी।
विज्ञापन
कस्टोडियन विभाग यहां अपनी जमीन मुक्त कराने पहुंचा था, जिस पर बिजली विभाग ने अवैध कब्जा कर रखा था। अचानक पहुंची टीम को कार्रवाई से रोकने का बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने विरोध भी किया और दस्ते को वापस भेजने का प्रयास किया, एक न सुनी गई। टीम ने इस जमीन पर बनाए गए कमरों में रखे बिजली विभाग के रिकार्ड व अन्य सामान बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
डिप्टी कस्टोडियन अशोक सफाया और मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार खुर्शीद तांत्रे ने बताया कि बिजली विभाग ने कस्टोडियन भूमि पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। विभाग को दस से अधिक बार जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी हमेशा नोटिस को टालते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक महीना पहले डीसी की ओर से भी बिजली विभाग को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसको भी नजरअंदाज किया गया। इसके बाद मजबूर होकर कस्टोडियन विभाग को पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा। टीम ने चार कमरों में रखे बिजली विभाग के रिकार्ड व अन्य सामान कमरों से बाहर निकालकर अपने ताले जड़ दिए।