{"_id":"591f496b4f1c1bb315f22901","slug":"four-worker-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर चार कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर चार कर्मचारी निलंबित
ब्यूरो/राजोरी
Updated Sat, 20 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी द्वारा लापरवाह सरकारी कर्मियों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत शुक्रवार को दो गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, बागवानी विभाग के दो कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार बीएमओ दरहाल डॉ. इकबाल मलिक ने थन्नामंडी तहसील के साज स्थित सरकारी आईएसएम डिस्पेंसरी में औचक छापेमारी की तो पाया कि वहां ताले लटक रहे हैं।
विज्ञापन
रिकार्ड की जांच करने पर पाया कि गैरहाजिर दोनों कर्मचारियों ने अटेंडेंस रिजस्टर पर अपनी हाजिरी लगा रखी थी, लेकिन ड्यूटी से गायब थे। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए बीएमओ ने गैरहाजिर फार्मासिस्ट इम्तियाज अहमद और एफएमपीएचब्डल्यू मासूदा बेगम को तत्काल निलंबित कर दिया। बीएमओ ने थन्नामंडी के कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह डिस्पेंसरी में ताले लटकने के मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करें।
विज्ञापन
उधर डीसी के निर्देश के बाद हरकत में आए कालाकोट के तहसीलदार ने बागवानी विभाग के तहसील कार्यालय का औचक दौरा किया, तो पाया कि तीन में से एक ही कर्मचारी हाजिर है। रिकार्ड खंगालने पर पाया कि विभाग का तहसील अधिकारी पिछले दो हफ्ते से ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुआ है। एक अन्य कर्मचारी 19 मई की हाजिरी लगाकर गायब है। इतना ही नहीं कर्मचारी अपनी 20 मई की हाजिरी भी एडवांस में लगा गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तहसीलदार को बताया कि विभाग का कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है। एक प्राइवेट भवन मे चल रहे विभाग के कार्यालय को तलाश करने में नए आदमी को काफी समय लग जाता है। जब कार्यालय पहुंचते हैं तो यहां कोई कर्मचारी या अधिकारी मिलता ही नहीं है। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट बनाकर डीसी को सौंप दी।
डीसी ने रिपोर्ट के बाद मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए गैरहाजिर दानों कर्मियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। इतना ही नहीं डीसी ने दोनों को राजोरी स्थित अपने कार्यालय में अटैच कर दिया है।