फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   former minister rally in rajori

पूर्व मंत्री ने किया जनसभा को संबोधित

Sat, 23 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमरउजाला, राजोरी Updated Sat, 23 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
former minister rally in rajori
पूर्व सीएपीडी मंत्री एवं दरहाल बुद्धल विस क्षेत्र के एमएलए चौधरी जुल्फिकार अली ने शुक्रवार को कोटरंका का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की पूर्व भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार के दस महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए मुफ्ती सईद के कार्यकाल को राज्य के लिए सुनहास दौर करार दिया।

पूूर्व मंत्री ने कहा कि पीडीपी के पूर्व संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सईद ने राज्य की तरक्की व विकास केे लिए जो काम किए हैं उन्हें आगे लेकर चलना पीडीपी की पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कोटरंका में अनस इरिगेशन प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व सीएम के प्रति आभार प्रकट किया।

कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जहां एक तरफ लाखों लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ सूखा पड़ने पर लोगों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगा व उनकी फसलों को बर्बाद होने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कोटरंका सब डिवीजन में कई अन्य सड़कों के निर्माण के लिए जारी किए गए फंड को लेकर भी पूर्व सीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।


वहीं उन्होंने राजोरी मेडिकल कालेज को लेकर भरोसा दिलाते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए 123 कनाल भूमि को देख लिया गया है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed