{"_id":"05de0ee881daa21b0e5190ca4b87f6c7","slug":"for-power-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sat, 14 Mar 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बेला कालोनी में बिजली कटौती से नाराज नागरिकों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते जहां एक तरफ विद्यार्थियों को बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर हाजी बशीर हुसैन, मोहम्मद अल्ताफ, अमजद खान, आफताब अहमद आदि ने बताया कि 24 घंटे में केवल तीन या चार घंटे ही बिजली रहती है, लेकिन विभाग हम से किराया पूरे महीने का वसूल करता है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो वह लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में भी खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर गौरव शर्मा, राहिल इश्र, पंकज कुमार, अनिल शर्मा आदि ने बताया कि एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन विभाग को कोई चिंता नहीं है।
उधर, थन्नामंडी तहसील के बहरोट सोडा क्षेत्र में भी लोगों ने राजोरी-थन्नामंडी मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सरपंच मुनीर हुसैन के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई। वहीं बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाने और पेयजल समस्या को दूर करने के लिए डीसी ने पीएचई और बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया।