{"_id":"74e1da1dd592d9666b760ad64db0f013","slug":"for-drinking-water-exposure-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
शहर के पलमानगरोटा क्षेत्र में पीएचई सप्लाई करीब एक महीने से ठप है। जिससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस अवसर पर मोहम्मद अल्ताफ, नसीर अहमद, बशीर हुसैन, राजेश कुमार आदि ने बताया कि करीब एक माह से हमारे घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों के घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने के लिए गुहार लगाई गई , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों ने पीएचई कार्यालय पहुंच कर एक्सईएन से मुलाकात की, जिस पर जल्द ही सप्लाई सुचारु करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन