{"_id":"cbad29edcf05f382244615b3ef18a9eb","slug":"for-drinking-water-exposure-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थन्नामंडी तहसील के मनयाल गली वासियों ने मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंच कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समस्या के जल्द समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्र के सरपंच हाजी गुलजार ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह में आए बाढ़ में पीएचई सप्लाई ठप होने के करीब छह माह बाद भी सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
अभी तक लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लोगों को अपने घरों से बहुत दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर जाना पड़ रहा है।
इससे विशेष कर महिलाओं और युवतियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंच कर गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कदम नहीं उठाया गया तो उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने डीसी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। डीसी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह इस संबंध में विभाग के एक्सईएन से बात कर जल्द समाधान का प्रयास करेंगी।