{"_id":"4a68dd1787c29908180d4262c52560bc","slug":"follow-the-rules-of-the-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया नियम पालन करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया नियम पालन करने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26वें रोड सेफ्टी सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान शहर के डाक बंगले में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने रोड सेफ्टी थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने-अपने विचार रखे।
बच्चों ने जहां एक तरफ यातायात नियमों के पालन करने का संदेश दिया तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों ने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस से अपील की कि वह अपनी ड्यूटी करते समय कोताही न बरतें।
विज्ञापन
डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज अशोक कुमार अत्री और एसएसपी राजोरी. डा. हसीब मुगल ने कहा कि लोग सड़क पर पैदल चलते, वाहन या बाइक पर चलते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में हैप्पी होम स्कूल जवाहर नगर की छात्रा राशिदा रियाज को प्रथम, एचईएम स्कूल के छात्र वसीम को दूसरा और हैप्पी होम की छात्रा कोमल केसर को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर एआरटीओ राजोरी शम्मी शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक देवेंद्र सिंह, सीईओ अब्दुल हमीद फानी, सीएमओ डा. राजीव शर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव सादिक खान सहित एएसपी राजोरी तेजेद्रं सिंह भी उपस्थित रहे।