{"_id":"7082b5c84ed0c21b04748ce8990f4b4a","slug":"flood-victims-want-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीडि़तों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीडि़तों ने मांगा मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 07 Apr 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजाकोट तहसील के बाढ़ पीडि़तों ने सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। पीडि़तों ने जिला आयुक्त को बताया कि अभी तक उन्हें पिछले साल सितंबर में हुए नुकसान का भी पूरा मुआवजा नहीं मिला है। अब मार्च और अप्रैल की मूसलाधार बारिश ने और परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें दो महीने से राशन नहीं मिला है। पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार ने फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। जमीन में दरारें आ गई है। बिजली, पेयजल और सरकारी राशन की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मोहम्मद रशीद, खालिद हुसेन, बशीर आलम, कमर अली आदि ने मांग की कि प्रशासन मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट बनाए और पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन