{"_id":"600497178ebc3e2e3e49cec1","slug":"fire-in-rajori-jammu-rajouri-news-jmu2271653184","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले की कोटरंका सब डिवीजन के हुब्बी गांव में रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से कच्चा मकान जलकर राख हो गया। पशुशाला में तीन पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अब्दुल अजीज अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठा था। तभी मकान में धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते आग भड़क गई, जो पशुशाला तक पहुंच गई। इसमें तीन पशुओं की मौत हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बुझा पाए।
सरपंच मुनीर अहमद ने बताया कि कोटरंका मे कहीं भी दमकल सुविधा नहीं है, जिसके चलते जब भी कभी आग लगने की घटना होती है तो राजोरी से वाहन यहां पहुंचते हैं। आज की घटना के दौरान भी राजोरी से दमकल वाहन को मंगाया गया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची मकान पूरा जल चुका था। सरपंच ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान करें और कोटरंका में दमकल सुविधा उपलब्ध करवाएं ताकि ऐसी घटना को भविष्य में होने से रोका जा सके।