{"_id":"67b0edd0cbb7293d5a0998e4","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-all-household-items-burnt-to-ashes-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103894-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख
Sun, 16 Feb 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग के बारे में जानकारी देते पीड़ित। संवाद
- फोटो : rajauri
राजोरी के पठानमोडा वार्ड नंबर 13 का मामला
राजोरी। राजोरी के पठानमोडा वार्ड नंबर 13 में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना दोपहर करीब 4 बजे की है, जब स्थानीय निवासी जगदीश राज के घर में लगे स्मार्ट मीटर में आग लग गई, जिससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया।
पीड़ित जगदीश राज ने बताया कि जब आग लगी, तब वह दुकान पर थे और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा और उन्हें तुरंत सूचित किया। जब तक वह घर पहुंचे, आग तेजी से पूरे घर में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक घर का फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर सहित सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जगदीश राज और उनकी पत्नी ने इस घटना के लिए स्मार्ट मीटर को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि खराब क्वालिटी के मीटर की वजह से पहले उसमें आग लगी और फिर पूरे घर में फैल गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है। उन्होंने बिजली विभाग और मीटर लगाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मीटर की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। संवाद