{"_id":"593a01781838a2bd9d2ac773e2af6b1d","slug":"fell-victim-to-the-clerk-of-the-department-of-social-welfare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण विभाग के क्लर्क पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण विभाग के क्लर्क पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 29 Nov 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
जिले की बुद्धल दरहाल विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी की शिकायत पर जिला चुनाव अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के एक सीनियर क्लर्क को अटैच कर उसके और एक सरपंच के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नेकां प्रत्याशी चौधरी लियाकत अली ने जिला चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए कोटरंका में कार्यरत समाज कल्याण विभाग के एक सीनियर क्लर्क मकबूल हुसैन और एक सरपंच पर आरोप लगाया है कि वह दोनों पीडीपी विधायक एवं प्रत्याशी चौधरी जुलफकार अली के हक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी आरोप लगाया गया कि क्लर्क और सरपंच पीड़ी क्षेत्र में लोगों को पैसे देकर पीडीपी के हक में वोट मांगते पकड़े गए हैं। लियाकत ने जिला चुनाव अधिकारी को लिखित में बताया है कि नेकां कार्यकर्ताओं ने दोनों को दो दिन पहले पीड़ी क्षेत्र में रात के करीब दस बजे कुछ लोगों को रुपये देते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। क्लर्क पर यह भी आरोप है कि वह लोगों को इस बात की धमकी देता है कि यदि पीडीपी को वोट नहीं दिया तो वह उनकी मासिक पेंशन बंद कर देगा।
विज्ञापन
नेकां प्रत्याशी की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला चुनाव अधिकारी के निर्देश पर दरहाल बुद्धल विस क्षेत्र के आरओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। आरओ ने बताया कि प्रत्याशी की शिकायत के बाद समाज कल्याण विभाग के क्लर्क मकबूल हुसैन को कोटरंका कार्यालय से राजोरी के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उधर, जिला चुनाव अधिकारी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वह आचार संहिता का उल्लंघन न करें, नहीं तो उनकी सेवा पर असर पड़ सकता है।