फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Expressed outrage at the lack of rations

राशन की किल्लत पर जताया रोष

Sat, 03 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 03 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Expressed outrage at the lack of rations

शहर के पीड़ी खगरोट क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को डीसी से मुलाकात कर सरकारी राशन की भारी किल्लत से पेश आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया।

विज्ञापन


डीसी से मिलने आए क्षेत्र के सरपंच नीरज शर्मा ने सीएपीडी विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए बताया कि उन्हें राशन 2011 की जनगणना के अनुसार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जब कि 2014 की नई जनगणना में काफी लोग शामिल हुए थे। ऐसे लोगों को अभी तक नई जनगणना के आधार पर राशन नहीं दिया जा रहा है।

इसके अलावा सितंबर माह में बाढ़ से बेघर हुए लोगों को मुफ्त राशन देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवारों को मुफ्त राशन नहीं मिला है।

क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं, जिनकी फसल वाली भूमि पूरी तरह से बाढ़ की भेंट चढ़ गई थी। वहीं डीसी राजोरी ने कहा कि वह इस संबंध में सीएपीडी विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर उनकी समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed