{"_id":"0bb371b2ed74490e335fe10b24763d4c","slug":"every-devout-mother-desperate-to-get-ashish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का आशीष पाने को हर भक्त बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का आशीष पाने को हर भक्त बेताब
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्विन नवरात्र के पावन पर्व पर शहर और आसपास के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर भक्त मां का आशीष पाने को बेताब है।नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जवाहर नगर के भोली माता मंदिर और पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मां के भक्त लंबी-लंबी कतार में खड़े होकर पूजा-अर्चना के बाद मां के दर्शन पाने के लिए बेकरार नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
जवाहर नगर स्थित भोली माता के मंदिर में सत्संग में लगातार भक्तों का रेला पहुंच रहा है। शनिवार को भी भारी संख्या में मां के भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर सत्संग में भाग लिया। इस अवसर पर माता के भक्त श्री दिलबाग जी महाराज ने भक्तों को अपने संबोधन में मां के चरणों में लीन होकर मोक्ष प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उधर, पलमा स्थित संतोषी माता के मंदिर में भी मां के जागरण में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर वातावरण को भक्तिमय बना डाला। हर ओर माता के जयकारे गूंज रहे थे।वहीं शहर के प्राचीन शिव मंदिर, रघुनाथ मंदिर और सनातन धर्म सभा मंदिरों में भी भारी संख्या में भक्त पहुंच कर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन