{"_id":"3eafed20c215b78ab16417a745f7d30d","slug":"erratic-power-cuts-sought-to-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अनियमित कटौती बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अनियमित कटौती बंद करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Mon, 03 Nov 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग की तरफ से की जा रही अनियमित कटौती से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी तो सुबह और शाम के समय होती है जब लोगों को खाना बनाने और खाने का समय होता है तो उसी समय बिजली बंद कर दी जाती है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार, तिलक राज गुप्ता, चमन लाल, राकेश शर्मा, रमेश लाल कहना है कि बिजली विभाग की तरफ से सुबह और शाम के समय बिजली की अनियमित कटौती बंद करके होने वाली परेशानियों से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन