{"_id":"efd07b3d3c7077f08cb078a0600fdff0","slug":"enhanced-surveillance-of-military-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य स्कूलों में बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य स्कूलों में बढ़ी चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ और सांबा में हुए आतंकी हमलों के बाद सैन्य स्कूलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना ने शहर में चल रहे अपने दो स्कूलों के लिए जवानों को पहले से अधिक सतर्क कर दिया है। शहर के फलयाना मुरादपुर स्थित सेना के वैली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल और चौधरीनाड़ स्थित आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूलों के लिए सेना ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं चल रहीं हैं। परीक्षा के लिए बच्चों को छोड़ने कई बार उनके अभिभावक या कोई अन्य रिश्तेदार भी स्कूल आते-जाते हैं। किसी भी आम आदमी के वेश में कोई आतंकी नहीं घुस आए, इसके लिए सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्कूल के आसपास जवानों की संख्या बढ़ाने के अलावा हर व्यक्ति को कड़ी जांच पड़ताल और पहचान पत्र देखने के बाद ही स्कूल परिसर में दाखिल होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सेना के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि हालांकि राजोरी में सैन्य स्कूलों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है, लेकिन सांबा और कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद सावधानियां बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सांबा में आतंकी हमले वाले स्थान के बिलकुल निकट ही सेना का स्कूल और रिहायशी इलाका है। उधर, पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बढ़ाते हुए जिला पुलिस लाइन में चल रहे पुलिस पब्लिक स्कूल पर कड़ी नजर रखे हुई है।
विज्ञापन