फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Emphasis on strengthening the functioning of Kisan Khidmat Ghar

Rajouri News: किसान खिदमत घरों के कामकाज को मजबूत करने पर जोर

Fri, 03 Jan 2025 03:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 03 Jan 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the functioning of Kisan Khidmat Ghar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोेरी। जिले में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) डॉ. राज कुमार थापा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका उद्देश्य एचएडीपी के तहत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करना था। इस दौरान उन्होंने किसान खिदमत घरों के कामकाज को मजबूत करने पर जोर दिया।

एडीडीसी ने कुछ क्षेत्रों में धीमी प्रगति और कम व्यय पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को बाधाओं की पहचान करने, संचालन को सुव्यवस्थित करने और परियोजनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एडीडीसी ने कहा कि किसान खिदमत घर (केकेजी) किसानों को कृषि और संबद्ध सेवाओं तक पहुंचने के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। एडीडीसी ने कृषक समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने विभागों से कृषि उत्पादकता और ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने पर सीधे प्रभाव डालने वाली परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed