{"_id":"94537fb05ab218dcbb0d7cb17896cffb","slug":"elderly-woman-s-body-found-in-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे में वीरवार को नाले में बुजुर्ग महिला (70) का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शीला देवी (70) निवासी गाडीगढ़ (जम्मू) अपनी बहन के घर तीन माह पहले शादी में आई थी। तभी से वह यहीं रह रही थी। बुधवार को शीला देवी घर से थोड़ी दूर नाले में शौच के लिए गई थी, तभी अचानक नाले में पानी आ जाने से वह बह गई।
विज्ञापन
वीरवार को राहगीरों ने करीब चार किलोमीटर की दूरी पर नाले में शव देख पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन