{"_id":"6a8caad081b2f473c8036ccf","slug":"eight-injured-in-collision-between-bus-and-innova-three-referred-to-government-medical-college-jammu-rajouri-news-c-273-1-now1001-101959-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बस और इनोवा की टक्कर में आठ घायल, तीन मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बस और इनोवा की टक्कर में आठ घायल, तीन मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर
विज्ञापन
नौशेरा में टनल के पास हुआ हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। नगर के पास स्थित टनल के नजदीक निजी बस और इनोवा कार की भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। बाकी का उपजिला अस्पताल नौशेरा में उपचार चल रहा है। घायलों में उधमपुर, सुंदरबनी और अखनूर के रहने वाले हैं।
राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित नौशेरा टनल के नजदीक जम्मू से राजोरी जा रही बस और राजोरी से जम्मू जा रही इनोवा कार में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें कार सवार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों तुरंत उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जम्मू रेफर कर दिया। घायलों में पुरुषोत्तम लाल (47), पुत्र बद्री नाथ निवासी बली उधमपुर, तरसिम लाल (50) पुत्र गागोराम निवासी मंडी बाला, अखनूर, विनोद शर्मा (40) पुत्र मदन निवासी चौकी चौरा, विपन पाल (40) पुत्र सुभाष चंदर निवासी सुंदरबनी, शांतिलाल (35) पुत्र बिशन दास निवासी बिलासपुर उधमपुर का नौशेरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि गिरधारी लाल (50) पुत्र, संदोकू राम निवासी चनानी, उधमपुर, गंधर्व सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी मजलता उधमपुर और उत्तम चंद (43) पुत्र परसराम निवासी बलंदरा उधमपुर को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया है।