फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Eight classes in two rooms

दो कमरों में आठ कक्षाएं

Sun, 25 Sep 2016 01:07 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Eight classes in two rooms
स्कूल भवन - फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही एक सरकारी मिडिल स्कूल जिले के बुद्धल क्षेत्र में भी है, जहां मात्र दो कमरों में ही बच्चों को आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई करवाई जाती है।
विज्ञापन

स्कूल का एक कमरा हेड मास्टर के कार्यालय के लिए रखा गया है और बाकी एक कमरे में ही काम चलाया जा रहा है। आलम यह है कि बच्चों को खुले असमान के नीचे बैठ कर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। बारिश हो तो स्कूल में समय से पहले ही छुट्टी कर दी जाती है।
तेज धूप में भी बच्चों को झुलसती धूम में पढ़ाई करनी पड़ती है। बच्चों के अभिभावकों और बच्चों में इसे लेकर काफी रोष है। उन्होंने बुद्धल के साथ भेदभाव खत्म कर जल्द नया भवन बनाने की मांग की है। बुद्धल युनाइटेड फ्रंट के वाइस चेयरमैन शाहनवाज खाकी ने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि बुद्धल जिले का बहुत दूरदराज का क्षेत्र है।
विज्ञापन

राज्य में किसी की भी सरकार हो लेकिन बुद्धल के साथ भेदभाव खत्म नहीं होता है। उक्त मिडिल स्कूल के भवन की हालत के चलते जहां एक तरफ बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को मिड डे मील भी सही प्रकार से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बच्चों के अधिकार के साथ खिलवाड़ है। वहीं इस संबंध में सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मिडिल स्कूल के भवन की मरम्मत और कुछ नए कमरे बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
सीईओ ने उम्मीद की है कि जल्द ही फंड उपलब्ध होंगे और समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed