{"_id":"67dc76dcd985206f86084a02","slug":"education-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104158-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में किया शिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में किया शिक्षित
विज्ञापन
राजोेरी। जिला प्रशासन राजोेरी ने बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के तहत स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और उपस्थित लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य प्रथाओं और मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में शिक्षित करना था। कार्यक्रम में बीजीएसबीयू के रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा, अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर एमजे वारसी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) अब्दुल रहीम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजोेरी डॉ. एमएल राणा मौजूद थे।
इस मौके पर डॉ. शची सूद ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। रितु शर्मा ने उपस्थित लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता, मिथकों को दूर करने के बारे में जागरूक किया। मासिक धर्म स्वच्छता पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। अभिषेक शर्मा ने मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ने के लिए कदम उठाने के लिए आयोजकों की सराहना की। अब्दुल रहीम ने सुरक्षित मासिक धर्म अपशिष्ट निपटान सुनिश्चित करने के लिए बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में पांच सेनेटरी पैड भस्मक मशीनें लगाने का संकल्प लिया।