{"_id":"0e887ca7ce067fa8a39a72a941c59aaf","slug":"dried-winter-are-falling-sick-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश्क सर्दी से बच्चे पड़ रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश्क सर्दी से बच्चे पड़ रहे बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो हफ्तों से खुश्क सर्दी पड़ने से जहां एक तरफ आम लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह छोटे बच्चों के लिए कहर बन रही है। लगातार पड़ रही खुश्क सर्दी से शहर और जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हर रोज बुखार और खांसी से पीड़ित 15 से 20 बच्चे पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के चाइल्ड विशेषज्ञ डा. एमके कोल के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बुखार, खांसी और चेस्ट संक्रमण से पीड़ित 200 से भी अधिक बच्चे जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
उधर, जिले के पहाड़ी क्षेत्रों बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका आदि क्षेत्रों में भी बच्चे सर्दी की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। दरहाल थन्नामंडी के ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डा. इकबाल मलिक के अनुसार उनके क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में हर रोज 10 से 15 के बीच खांसी बुखार से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। बुद्धल कोटरंका के बीएमओ के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में बीमार बच्चों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर जमील के अनुसार खुश्क और कोहरे वाली सर्दी से सबसे अधिक परेशानी दिल के रोग से पीड़ित लोगों को हो रही है।
विज्ञापन