{"_id":"8454ffb24694bc640aab7195d9dd1aae","slug":"dressed-goats-were-slaughtered-for-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि के लिए सजने लगी बकरों की मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलि के लिए सजने लगी बकरों की मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Sat, 04 Oct 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
बकरीद के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। बकरीद के दिन विशेष दावतों का भी आयोजन होता है। इस दिन लगने वाली बली के लिए बकरों की मंडियां भी सजने लगी हैं। हर रोज शहर में हजारों भेड़ बकरियां बिकने के लिए पहुंच रही हैं। बकरीद पर अपनी पसंद का बकरा खरीदने की होड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
महंगे से महंगा बकरा लेने के लिए मारामारी रहती है। इसी का फायदा उठाकर भेड़ बकरी बेचने वाले बकरों को विशेष रूप से सजा कर लाते हैं। ताकि उनका बकरा पसंद आए और वह अपनी मर्जी की कीमत वसूलें। पिछले वर्ष सबसे अधिक कीमत वाला बकरा 1 लाख रुपये में बिका था। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी बकरों की बोली काफी ऊंची जाएगी। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बकरे खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन