फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Doctors at the hospital waiting for the newly appointed

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति का इंतजार

Sat, 09 Jan 2016 12:55 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doctors at the hospital waiting for the newly appointed

जिले की दरहाल तहसील की नडियां पंचायत में दो करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण तो हुआ लेकिन अभी तक वहां एक भी डॉक्टर की नियुक्त नहीं की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नडियां पंचायत में 24 बेडों वाले इस अस्पताल का निर्माण करीब छह वर्ष पहले पूरा कर लिया गया था, लेकिन डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों का दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्र में एक मेडिकल असिस्टेंट, एक एनओ और दो सफाई कर्मचारी ही हैं। वहां जाने वाले मरीजों को केवल मेडिकल असिस्टेंट की

सलाह ही मिलती है। स्थानीय निवासी मोहम्मद शकूर, खलील अहमद, शकील अहमद ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए दरबदर होना पड़ता है। सरकार ने करोड़ों की लागत से भवन का निर्माण तो करा लिया लेकिन डॉक्टरों नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य केंद्र बनने का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जिस भूमि पर अस्पताल  का निर्माण हुआ है उसके मालिक को मुआवजा नहीं मिलने पर उसने स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाला रास्ता ही बंद कर दिया है।


इस संबंध में भूमि के मालिक मोहम्मद अब्बास ने कहा कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिल जाता वे रास्ता नहीं खुलने देंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं इस संबंध में जब दरहाल चिकित्सा ब्लाक के बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह हर महीने होने वाली बैठक में डॉक्टर की नियुक्त करने की मांग करते रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया।

वहीं जमीन के मुआवजे को लेकर उन्होंने कहा कि मुआवजे की फाइल डायरेक्टर कार्यालय में रुकी हुई है, जैसे ही फंड उपलब्ध होगा मुआवजा दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed