फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   doctors apsent in phc buddhal

पीएचसी बुद्धल में मरीज हैं राम भरोसे

Mon, 18 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी Updated Mon, 18 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
doctors apsent in phc buddhal
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic

जिले के बुद्धल स्थित सरकारी पब्लिक हेल्थ सेंटर को सरकार द्वारा राम भरोसे छोड़ दिया गया है। 24 घंटे खुली रहने वाली सरकारी पीएचसी में डाक्टरों व अन्य पेरा मेडिकल कर्मियों के स्वीकृत 36 पदों में से 21 पद रिक्त पड़े हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब नायब तहसीलदार बुद्धल ने पीएचसी में औचक छापेमारी की।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार खुर्शीद तांत्रे के औचक दौरे के दौरान पीएचसी में केवल एक डाक्टर व एक एनओ ही हाजिर मिला। जांच करने पर पाया गया कि पीएचसी के करीब 13 कर्मचारी बिना अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर हैं। गैर हाजिर कर्मियों में डाक्टर भी शामिल थे। रिकार्ड खंगालने पर पाया कि एटेंडेंस रजिस्टर पर गैर हाजिर कर्मियों के खाने खाली रखे गए हैं, ताकि समय मिलते ही उनकी हाजिरी लगाई जा सके। नायब तहसीलदार द्वारा हाजिर डाक्टर से गैर हाजिर कर्मियों बारे पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


वहीं जांच करने पर पाया कि सरकारी पीएचसी में स्वीकृत 36 पद हैं और उनमें से केवल 15 ही भरे गए हैं। डाक्टरों व अन्य पेरा मेडिकल कर्मियों के 21 पद रिक्त पड़े हैं। जो कर्मचारी व डाक्टर पीएचसी में नियुक्त किए गए हैं, वह भी हर रोज ड्यूटी पर हाजिर नहीं होते और गरीब जनता को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस प्रकार से लापरवाही बरतने और ड्यूटी से गैर हाजिर रहने का कड़ा नोटिस लेते हुए नायब तहसीलदार ने डीसी राजोरी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट पेश कर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग   की है। 

शुक्रवार को बुद्धल में एक टेंपू के सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हुए थे। उपचार के लिए उन्हें बुद्धल की पीएचसी में भर्ती किया गया था। पीएचसी में डाक्टरों व अन्य कर्मियों की गैर हाजिरी के चलते सभी 12 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।


उनमें से एक घायल ने रास्ते में और एक ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया था। लोगों का डॉक्टरों और अन्य स्टाफ रोष फुट पड़ा। जिसके बाद ही नायब तहसीलदार बुद्धल ने रविवार को पीएचसी का औचक दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed