{"_id":"c0a0d9acbecd65d37acc71b9adf349d4","slug":"distributed-relief-materials-to-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाढ़ और बारिश से बेघर हुए लोगों की सहायता के लिए सेवा भारती और राउंड टेबल इंडिया नामक गैर सरकारी संस्थाएं कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार को संस्थाओं ने संयुक्त रूप से जिले के बुद्धल, नौशेरा और कालाकोट तहसीलों के दर्जनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राहत सामग्री भेंट की।
इस बारे में जानकारी देते हुए सेवा भारती के सेवा प्रमुख विनोद गुप्ता और उप अध्यक्ष मोहन सनेही ने बताया कि दोनों गैर सरकारी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे कर पीड़ित परिवारों की सूचियां तैयार की थी। इसी के तहत करीब 200 पीड़ित परिवारों को विशेष रूप से तैयार की गई किट भेंट की गई है।
किट में प्रति पीड़ित परिवार के लिए चावल, आटा, दालें, दूध, दवाएं और कंबल व खाने-पीने की अन्य वस्तुएं रखी गई हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि आगे भी उनकी हर संभव सहायता के लिए कार्य किए जाएंगे।