{"_id":"0e75a508afb502a4452dd0e73f5cd638","slug":"display-boycott-classes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 10 Oct 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बुद्धल क्षेत्र में करीब चार वर्ष पहले सरकारी डिग्री कालेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। चार वर्षों में केवल एक मंजिल तक का कार्य ही पूरा किया गया, वह भी अभी अधूरा है। इसे लेकर वीरवार को कालेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया। सुबह कालेज शुरू होते ही छात्र कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द निर्माण को पूरा किए जाने की गुहार लगाई।
वहीं इस अवसर पर कालेज स्टूडेंट यूनियन के प्रधान जाहिद मलिक ने सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में भवन का निर्माण बहुत धीमी गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
चार वर्षों से कालेज के विद्यार्थियों की कक्षाएं हायर सेकेंडरी स्कूल में लगाई जा रही हैं। इससे जहां एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई सही प्रकार से नहीं हो पा रही तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खेलकूद के लिए मैदान नहीं होने से विद्यार्थियों को खेलकूद में भाग लेने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी स्टूडेंट यूनियन के प्रधान शाहनवाज खाकी ने सरकार पर बुद्धल के साथ पक्षपात और भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि चार वर्षों में कालेज में केवल आर्ट्स विषयों में पढ़ाई करवाई जा रही है। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन भवन नहीं होने कारण साइंस स्ट्रीम में दाखिले नहीं दिए गए। आज भी साइंस में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को राजोरी के पीजी कालेज में दाखिला लेना पड़ता है।
कई बीपीएल परिवारों के बच्चे गरीबी के कारण राजोरी जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते। ऐसे में उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। वहीं प्रदर्शन के बाद कालेज विद्यार्थियों ने क्षेत्र के नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर जल्द भवन के निर्माण को पूरा करने की मांग की। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नए सत्र की पढ़ाई शुरू होने से पहले भवन का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन छेड़ेंगे।