फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Diarrhea outbreak in sheep tahsil

मेंढर तहसील में डायरिया का प्रकोप

Thu, 25 May 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/पुंछ
ब्यूरो/पुंछ Updated Thu, 25 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak in sheep tahsil
उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला

जिले की मेंढर तहसील में डायरिया के प्रकोप से हड़कंप मचा है। हर दिन  उपजिला अस्पताल में 60-70 डायरिया से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन इस मामले में पूरी एहतियात बरत रहा है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ रही संख्या में चलते एक-एक बेड पर दो या तीन लोगों को लिटाकर उनका उपचार किया जा रहा है, ताकि समय रहते हर मरीज को ग्लूकोज और इंजेक्शन दिए जा सकें।

विज्ञापन


क्षेत्र में उल्टी और दस्त से पीड़ित रोगियों की संख्या की जानकारी मिलने पर बुधवार को पुंछ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुमताज बट्टी भी उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचे। उन्होंने वहां अस्पताल में तैनात स्टाफ  को 24 घंटे आपातकालीन सेवा में तैनात रहने के निर्देश देते हुए इस बात का आश्वासन दिया कि अस्पताल में हैजा पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और अन्य जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस बीमारी को लेकर आतंकित न हों और न ही किसी प्रकार की अफवाहों की तरफ  ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे इस दौरान पूरी साफ-सफाई रखें और गुणवक्ता वाली वस्तुओं का ही सेवन करें। गौरतलब है कि पिछले चार पांच दिनों से मेंढर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों बालाकाट, छतराल, मनकोट, बलनोई एवं सागरा व कई अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी और दस्त लगने की शिकायतें आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या क्रमश: बढ़ती गई। अस्पताल में हर दिन ओपीडी में 200-250 लोग रोग की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें से 60-70 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाता है। ठीक हो जाने पर उनको घर भेजा जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में डायरिया के मरीज आने से अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं।


ऐसे में एक बेड पर दो-तीन मरीजों को लेटाना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि हमने क्षेत्र में हैजा रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सकों के कुछ दलों का गठन किया है, जो दूरदराज के गांव में पहुंच कर वहां इस रोग की शिकायत करने वालों की वहीं पर जांच एवं उपचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed