फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   dedicated Covid care centre being set up in Rajouri.

राजौरी में एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
dedicated Covid care centre being set up in Rajouri.
संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी । कोरोनावायरस के प्रभावी कन्टेनमेंट और प्रबंधन के लिए, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिला प्रशासन राजौरी ने शहर के मेरा नगरोटा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में समर्पित कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले संदिग्धों के नमूने GMC और एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी में लिए जा रहे थे और पहले पुष्टि की गई कोरोना मामलों का जम्मू में इलाज किया जा रहा था। अब नए निर्देशों के तहत राजौरी और पुंछ जिलों के मरीजों के इलाज के लिए राजौरी में एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी।  जीएमसी राजौरी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ याकूब ने बताया की सोमवार के बाद से राजौरी और पुंछ से कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस जम्मू में नहीं भेजा गया है और वर्तमान में 4 मरीज (पुंछ के एक) जीएमसी राजौरी के एक आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं। वहीँ नाम न छापने की मांग करते हुए एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि gmc मै बनाए गए आइसोलेशन वार्ड मै तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों की जान जोखिम में डाली जा रही है, क्योंकि GMC  राजौरी ऐसे कोरोना परिश्रम से निपटने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित नहीं है। इसके अलावा जीएमसी राजौरी कि सबसे अधिक संवेदनशील डायलिसिस यूनिट जिस स्थान पर है उस के बिल्कुक पास के वार्ड को कोविड -19 नमूना सेल बनाया गया है.  यदि जल्द ही इसे मेरा नगरोटा मै शिफ्ट नहीं किया जाता तो इससे आइसोलेशन वार्ड मै तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed