{"_id":"637d16b27807a3124478e5fd","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2728593175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: वार्षिकोत्सव में बच्चों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: वार्षिकोत्सव में बच्चों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
नौशेरा क्राइस्ट हाई स्कूल में वार्षिक वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
नौशेरा। क्त्रसइस्ट हाई स्कूल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय प्रबंधक फादर जोसफ एवं सतीश ने आगंतुकों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य फादर सुजित मैथ्यू ने स्वागत अभिभाषण दिया गया। मुख्य अतिथि नीरज लखन पाल कमांडेंट बीएसएफ 171 बटालियन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अति विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत राज वीएसएम ने भी बच्चों की कला की सराहना की एवं उन्हें अच्छे विद्यार्थी के साथ-साथ देश का अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत एवं नृत्य के साथ हुई। नौवीं की छात्रा ईशा चौधरी ने गली में आज चांद निकला... गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर थॉमस तेक्केल ने की। कार्यक्रम का संचालन रोज़ मरिया मथाई ने किया तथा छात्रा इरा गुप्ता ने धन्यवाद भाषण दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अन्य प्रदेश के लोक नृत्य सहित विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति दी। दर्शक-दीर्घा में तालियां गूंजती रहीं। फैशन शो सहित शेर-ए-नौशेरा, ब्रिगेडियर उस्मान के ऊपर आधारित नाटक सहित अन्य एकांकी एवं नृत्य को भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षक लव गुप्ता, चरन एवं अमित सुदन द्वारा नृत्य निर्देशन, गायन तथा मार्शल आर्ट की तैयारी कराई गई।