फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

धन-धन सो जननी जिन गुरु जनया माए. राजोरी धूम धाम से मनाई गुरु नानक जयंती

विज्ञापन
cultural
राजोरी में गुरु नानकपर गुरुदरे के मौजूद संगत। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में दीवान-कीर्तन दरबार सजे। स्थानीय और अमृतसर से आए भाई जसकीरत सिंह ने और पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरु जस गायन कर वातावरण को भक्तिमय और संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में माथा टेकने वालों का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। राजोरी शहर के ऐतिहासिक छट्टी पादशाही गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया। तो गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भव्य लाइटिंग और आकर्षक बना रहा। सुबह से शाम तक एक दूसरे को बधाइयों का दौर चलता रहा। गुरुद्वारा छठी पादशाही में रागी जत्थों के कीर्तन के दौरान निहाल संगत वाहे गुरु वाहे गुरु, तो कभी वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतह के नारे लगाती रही। उधर राजोरी के सरानू स्थित गुरुद्वारे भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रागी जथे ने गुरु नानक देव जी की लीला से संगत को निहाल किया। वहीं गुरुद्वारोें में आई संगत ने लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

नौशेरा में प्रकाश उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया
नौशेरा। गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव मंगलवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। छठी पातशाही से एक माह से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। एक दिन पूर्व दीवान सजाए गए। छठी पातशाही गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से आयोजित प्रकाश उत्सव पर कीर्तन जत्था सरदार परमजीत सिंह दरबार साहिब अमृतसर, कथावाचक सरदार मंजीत सिंह व सरदार तेजिंदर सिंह ग्रंथी द्वारा गुरु की महिमा का बखान किया गया और गुरु के बताए मार्ग पर चलने चलने को कहा। सरदार रविंदर सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मोटेरा, गुरबचन सिंह सचिव, जुझार सिंह मैनेजर व सरदार हरमीत सिंह ने संगत का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरबनी में गुरुद्वारों में संगत ने नवाया शीश
सुंदरबनी। गुरु नानकदेव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगत ने गुरुद्वारों में पहुंच कर अरदास की और शीश नवाया। मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर के गुरुद्वारे में आयोजित किया गया। इसमें गांव ठंडापानी, मरचौला, टांडा, ब्यानीगाला आदि गांवों से सिख संगत ने गुरुद्वारे में पहुंचकर अखंड पाठ में शामिल होकर गुरु के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरबनी नगर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से न सिर्फ सिख संगत बल्कि अन्य समुदाय के लोगों ने भी गुरुद्वारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed