{"_id":"6250779bb8297d1f9d2ae679","slug":"cultural-rajouri-news-jmu257394291","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की
विज्ञापन

- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के तत्वावधान में ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन ने शुक्रवार को राजोरी दिवस-2022 के अवसर पर ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की। स्थानीय युवाओं को फोटोग्राफी के कौशल का फायदा उठाने और अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेना ने राजोेरी दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की।
प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 23 मार्च से 6 अप्रैल तक खोली गई थीं। नौशेरा, राजोेरी के क्षेत्रों से प्राकृतिक परिदृश्य, वनस्पति और जीव, जवान और आवाम, ऐतिहासिक स्मारक और महिला लोक फोटो भेजने के लिए कुल पांच श्रेणियां थीं। प्रतियोगिता में स्थानीय लोगों ने बड़े जोश के साथ भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक तस्वीरें प्राप्त हुईं, जिन्हें समारोह के अंतिम दिन प्रदर्शित किया जाएगा। प्राकृतिक परिदृश्य में नावेद हैदर, वनस्पति और जीवों में नाजिम अली मन्हास, जवान और अवाम में राही कपूर, ऐतिहासिक स्मारकों में गुलशन लोन और महिला फॉक में इमरान चौधरी विजेता रहे। इनको एएलजी राजोेरी में 13 अप्रैल को जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ सशस्त्र बल, पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान अंजुम रफीक की तस्वीरों के अलावा मेंढर के एक स्केच कलाकार को भी प्रदर्शित किया जाएगा।