{"_id":"6227a4d339398f2d6a7d364f","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2553416181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोेरी में प्रतिष्ठित महिला सप्ताह की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोेरी में प्रतिष्ठित महिला सप्ताह की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में प्रतिष्ठित महिला सप्ताह समारोह की व्यवस्थाओं पर चर्चा और अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के मुद्दों और चिंताओं, चुनौतियों और प्रतिबद्धताओं पर चर्चा करने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन महिलाओं के कल्याण के लिए प्रयास कर रहा है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए हितधारकों से महिलाओं को योजनाओं के बारे में जागरूक करने और इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को एकजुटता से काम करने और जिले में सप्ताह के सुचारु और सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के लिए भी कहा।
बैठक में सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसीडी विजय कुमार, एसीपी अब्दुल राशिद कोहली, अहमद भट्ट, जावेद उल सोफी, नसीर अहमद और अन्य मौजूद रहे।