फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

अबकी बार लोग सिर्फ स्वदेशी ही खरीद रहे

विज्ञापन
cultural
राजोरी मिट्टी के दीये और करवा बेचते मोहम्मद हुसैन।
राजोरी। राजोरी के मुख्य शहर स्थित टाउन हॉल के पास मिट्टी के दीये बनाकर बेचने वाले मोहम्मद हुसैन इस साल दीपावली और करवाचौथ को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पांच दशक से मिट्टी के दीये बनाकर उन्हें बेच रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार से उनके दीये इस साल बिक रहे हैं। इससे पहले कभी नहीं बिके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि लोग मिट्टी के दीये खरीदने के लिए उनके घर भी आ रहे हैं। उन्हें संपर्क करके उनसे दीये खरीद रहे हैं। हुसैन के अनुसार अबकी बार लोग चीन के प्रति काफी आक्रोशित हैं। इसके चलते सब लोग स्वदेशी सामान ही खरीद कर दीपावली और करवाचौथ मनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले खासकर महिलाएं दीये लेते समय सौदेबाजी करती थीं। इस बार महिलाएं जितने दाम में दीये बेचो उसमें ही खरीद रही हैं। हुसैन ने राजोरी के लोगों से अनुरोध किया कि वे पूरी तरह से स्वदेशी सामान अपनाते हुए स्वदेशी सामान की खरीदारी करें ताकि चीन जैसे देश को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed