फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The gunmen were near the Line of Control

नियंत्रण रेखा के पास दिखे बंदूकधारी

Thu, 30 Jun 2016 01:21 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 The gunmen were near the Line of Control
सोपोर मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत - फोटो : ANI

विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के पास के गांव ताराकुंडी में संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। गांव वालों द्वारा सेना को जानकारी दिए जाने के बाद सेना व पुुुलिस ने छह घंटों तक सर्च आपरेशन किया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार बुधवार रात एक बार फिर सर्च आपरेशन चलाए जाने की उम्मीद है।

सुबह छह बजे से लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक सेना व पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया था। सैन्य सूत्रों के अनुसार तारकुंडी गांव से सटे जंगली इलाकों व आस-पास के गांवों में भी बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। करीब छह घंटों की कड़ी मेहनत से संयुक्त सर्च आपरेशन में सेना व पुलिस ने चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन


छह घंटों के सर्च आपरेशन के बाद ही सेना व पुलिस ने आपरेशन को बंद किया। सैन्य सूत्रों के अनुसार रात के समय फिर से तलाशी अभियान छेड़े जाने की उम्मीद है। सनद रहे कि तारकुंडी गांव नियंत्रण रेखा के बिलकुल पास बसा है। यह क्षेत्र आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सेना कोई भी मौका नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना व पुलिस ने अपने अपने स्तर पर सर्तकता पहले से बढ़ा दी है। अगले महीने बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ-साथ आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास बढ़ने की भी अशंका जताई जा रही है। खुफिया एजेंसियों के अलावा पुलिस व सेना ने जवानों को सर्तक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed