{"_id":"57c98c544f1c1b81042cbf09","slug":"taking-advantage-of-the-night-escaped-animal-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
cattle smuggler
- फोटो : Getty Images
जिले की कालाकोट सब डिवीजन के तरेड़ू गांव में पशु तस्करों ने पुलिस पर उस समय पथराव शुरू कर दिया जब पुलिस उन्हें रोकने के लिए पहले से ही नाका लगा रखा था।
यह घटना वीरवार की मध्यरात्रि को घटी।जानकारी के अनुसार वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को करीब दस बजे उक्त क्षेत्र में कुछ तस्कर वाहनों में लादकर पशुओं को
तस्करी को जा रहे थे। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर नाका लगा लिया। तस्करों ने जैसे ही पुलिस का नाका देखा तो पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने पथराव से
बचने के लिए पीछे की ओर रुख किया तो तस्कर मौके और अंधेरे का लाभ उठाते हुए वहां से फरार हो गए। वहीं तस्करों की पीछा करते हुए पुलिस ने दो पशुओं को मुक्त
करवा लिया लेकिन किसी भी तस्कर को पकड़ने में पुलिस सफलता नहीं मिली। इस विषय में एएसपी नौशेरा अतुल शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर
पथराव और पशु तस्करी का केस धर्मसाल थाने में दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं।