{"_id":"d7beb4a0b0ad7d482bdc2945e830b96f","slug":"short-circuit-fire-in-two-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मंजाकोट तहसील के गंभीर ब्राह्मना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत से आग को समय पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अब्दुल रशीद की दो दुकानों में सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया गया। राजोरी से फायर बिग्रेड के एसिसटेंट डायरेक्टर आरसी रैणा व स्टेशन इंचार्ज मकबूल हुसैन दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि एक दुकान के भीतर मोबाइल टावरों में प्रयोग होने वाला डीजल रखा था, जबकि दूसरी दुकान में चीड़ के स्लीपर व दो मोटरसाइकिलें थीं। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसडीपीओ मंजाकोट जाकिर शाहीन के अनुसार दुकानों के साथ एक मस्जिद थी व कुछ और दुकानें भी थीं। यदि दमकल वाहन समय रहते आग पर काबू नहीं पाते व आग डीजल तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से दुकानों के भीतर रखे चीड़ के स्लीपर, डीजल और बाइकों को भी बचा लिया गया और आग को फैलने से रोक दिया गया। एक दुकान में किराने का कुछ सामान व सिलाई की मशीनों को क्षति पहुंची है।