{"_id":"57c887af4f1c1b81042cb910","slug":"search-operations-for-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध देखे जाने पर चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध देखे जाने पर चला सर्च ऑपरेशन
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कोटधड़ा इलाके में वीरवार को संदिग्ध देखे जाने की खबर के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते देखा। उन्होंने इस संबंध में तत्कार पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया। एसओजी ने इलाके के मक्की के खेतों के साथ जंगलों को भी खंगाला। कई घंटे चले इस सर्च ऑपरेशन में एसओली के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद खुफिया एजेंसियाें के अलावा पुलिस व सेना भी सतर्क हो गई है। पुलिस का खुफिया विभाग सेना के साथ संपर्क कर संयुक्त रूप से रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रात को फिर से सर्च ऑपरेशन छेड़ा जा सकता है। सनद रहे कि कोटधड़ा क्षेत्र में घने जंगल हैं, जो बीचों बीच शहर के धनोर स्थित बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के साथ मिलते हैं। काफी घने जंगलों में आतंकवादियों के होने की बात से इंकार भी नहीं किया जा रहा।