{"_id":"747189e315af53f03b0088a00dd9c704","slug":"ration-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की किल्लत दूर करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी राशन की किल्लत दूर करने की मांग
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक चौधरी कमर ने रविवार को जिले की थन्नामंडी तहसील के दूर दराज के पहाड़ी इलाकों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनी। अपने दौरे के दौरान विधायक पंगाई, मंगोटा, अलाल आदि क्षेत्रों में गए।
विज्ञापन
विधायक के समक्ष लोगों ने अपनी परेशानियां रखते हुए बताया कि जहां एक तरफ उन्हें सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्रों में न तो डाक्टर मिलते हैं और न ही दवा।
विज्ञापन
जिस वजह से गरीब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब वे थन्नामंडी के सरकारी पीएचसी जाते हैं तो वहां डाक्टरों के न मिलने पर उन्हें राजोरी जाना पड़ता है। वहीं सरकारी राशन न मिलने से बीपीएल परिवारों को बाजारों से मंहगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे जल्द ही सरकार से बात करके उसका समाधान करेंगे। वहीं उन्होंने सरकारी राशन की किल्लत को जल्द दूर करने का भी भरोसा दिलाया।