{"_id":"591a06dc4f1c1b8702f230b1","slug":"rape-of-women1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/राजोरी
Updated Tue, 16 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी पुलिस थाने की एक टीम ने महिला के अपहरण के बाद बलात्कार करने के मामले में एक युवक को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार कोटरंका सब डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने पशुओं को चराने घर के पास के जंगल में गई थी। तभी एक युवक ने उसका पीछा किया व उसका अपहरण कर उसे किसी अनजान जगह ले गया।
विज्ञापन
वहां युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला किसी तरह घर पहुंची और आप बीती परिवार को बताई। परिवार ने तत्काल पुलिस में रिपार्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाकर उसे परिवार के हवाले कर दिया। एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार पुलिस टीम ने युवक मोहम्मद रियाज के खिलाफ आरपीसी की धारा 376 यानी बलात्कार, 363 अपहरण और 343 यानी सजिश के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसे एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन