{"_id":"579d04b54f1c1b326721e3ae","slug":"rape-from-women-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मी से बलात्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मी से बलात्कार
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले एक क्षेत्र की महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने अपने ही गांव में रहने वाली शिक्षा विभाग की एक महिला कर्मचारी को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला की मेडिकल जांच करवाई। उसके बाद मामला दर्ज कर लिया। देर शाम खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी पर जा रही थी। तभी रास्ते में एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आजम शाह पुत्र निसार शाह ने उसे रोक लिया और पास के खेत में उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और पुलिस को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी है।
विज्ञापन