फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   postman dead

पहाड़ी से गिरकर डाकिये की मौत

Wed, 26 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Wed, 26 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

बुद्धल क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर डाक विभाग के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद उसे खाई में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुद्धल के गब्बर क्षेत्र का निवासी डाक विभाग का डाकिया बशीर अहमद रविवार की सुबह अपने घर के पास स्थित नंबल पहाड़ी पर पशुओं के लिए घास काट रहा था।
विज्ञापन


घास काटते समय कर्मचारी का पैर अचानक फिसल गया और वह पहाड़ से करीब एक हजार फुट गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घास काटते समय बशीर का पांव फिसल गया, जिससे वह पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से बशीर को खाई में से निकालकर बुद्धल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed