फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   no water supply in pathanmoda

पेयजल किल्लत पर थम नहीं रहा उबाल

Sun, 24 May 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Sun, 24 May 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
no water supply in pathanmoda

शहर के पठानमोड़ा क्षेत्र में एक माह से पेयजल की आपूर्ति ठप है। पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कड़ा रोष व्यक्त किया। वहीं जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो लोगों ने एक्सईएन दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा जल्द से जल्द जलापूर्ति को सुचारू बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त  कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की ओर से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय निवासी राज कुमार, शाम लाल, रशीद अहमद , मोहम्मद रफीक आदि ने बताया कि पिछले एक माह से कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर जलापूर्ति सुचारू बनाने की गुहार लगाई गई। लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन दिला कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते पीएचई सप्लाई ठप होने से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के शौचालय तक  पानी नहीं है।


प्राकृतिक संसाधनों से पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed