फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   murderer caught from Delhi Airport

हत्या के आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

Tue, 10 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Tue, 10 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
murderer caught from Delhi Airport
हत्या

मंजाकोट तहसील के नैक्कापंजग्राई क्षेत्र के हत्या के एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजोरी सुलेमान चौधरी के अनुसार हत्या का आरोपी खालिद हुसैन हत्या के बाद फरार हो गया था। वह दिल्ली से विदेश भागने की फिराक में था, इसी बीच उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन


मंजाकोट पुलिस ने आरोपी की फोटो के साथ लुक आउट नोटिस जारी कर बाहरी राज्यों को भी इत्तला कर दी थी। रविवार की सुबह आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने उस समय दबोच लिया जब वह संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार एसडीपीओ मंजाकोट जाकिर शाहीन मिर्जा की अगुवाई में एसएचओ मंजाकोट मोहम्मद यूनिस की विशेष टीम को दिल्ली रवाना किया गया था। विशेष टीम उसे दिल्ली पुलिस से लेकर मंजाकोट थाने लाई है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनद रहे कि 4 जनवरी को उक्त निवासी मोहम्मद मुश्ताक व उसके पड़ोसी आरोपी के बीच कुत्ते के काटने की बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। विवाद के बीच ही खालिद ने मुश्ताक को छत से नीचे फेंक दिया था। उपचार के दौरान मुश्ताक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी खालिद के खिलाफ आरपीसी की धारा 302 यानी हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed