{"_id":"5921ebc04f1c1b8c17535c01","slug":"car-on-the-road-children-and-children-survivors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
Updated Mon, 22 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
रविवार को देर शाम पुंछ नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयां में एक तेज रफ्तार मारुति कार सड़क किनारे पलट गई। संयोग से इसमें सवार चालक और एक अन्य बाल-बाल बच गया। दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब सात बजे नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयां में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर कनूईयां से खनेतर की तरफ जा रही एक मारुति कार (जेके11-1070) उस समय सड़क किनारे पल्ट गई, जब चालक चालक ने उसे मोड़ना चाहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब कार सड़क से उल्टी हो कर घसीटती हुई सड़क किनारे गिरी तो जोरदार आवाज सुनकर लोग उस तरफ मुडे़ ही थे कि कार में सवार दो युवक उस उल्टी कार से निकल कर भाग निकले।
विज्ञापन