फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   brother arrested in murder case

हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Tue, 17 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
brother arrested in murder case
arrest - फोटो : demo

जमीन में हल जोतने को लेकर हुए विवाद में अपने सगे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी की देर रात करीब नौ बजे शहर के चिंगस निवासी दो सगे भाइयों सुभाष चंद्र और काकाराम पुत्र ठाकुर दास के बीच जमीन में ट्रैक्टर ट्रॉली से हल जोतने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान काकाराम ने अपने सगे भाई सुभाष के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया था।

विज्ञापन


गंभीर हालत में सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बिगड़ी हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया था। जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार की सुबह सुभाष ने दम तोड़ दिया। भाई की मौत की खबर लगते ही आरोपी भाई कहीं फरार हो गया था।
विज्ञापन


वहीं मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी राजोरी सुलेमान चौधरी ने बताया कि चिंगस पुलिस चौकी प्रभारी फरीद अहमद व डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को कुछ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के अनुसार मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed